ताज़ा ख़बरें

26 होटलों से 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये

खास खबर

26 होटलों से 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये

घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग को रोकने हेतु अभियान जारी

खण्डवा//घरेलू एलपीजी गैस के सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने एवं उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को बाजार में आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही की गई। जिले में तहसीलदारों एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियो द्वारा अलग अलग जगह निरीक्षण किया जिसमें 26 होटलों से 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये गए।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री दिनेश सावले ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की सप्लाई में कोई समस्या नहीं है, जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है एवं लगातार स्टॉक प्राप्त हो रहा है। उपभोक्ता अपनी बुकिंग फोन से करें आपको एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी कर दी जाएगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!