
सिवनी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सिवनी जिले से श्रद्धालुओं के लिए वाराणसी–अयोध्या तीर्थ यात्रा का आयोजन 30 मार्च 2026 से 04 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस यात्रा के लिए जिले को कुल 279 यात्रियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यात्रा में शामिल होने के इच्छुक आवेदक जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय अथवा नगरपालिका सिवनी में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा—
आयु संबंधी प्रमाण पत्र
फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / मतदाता परिचय पत्र अथवा अन्य वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र)
समग्र आईडी
जिला प्रशासन ने पात्र एवं इच्छुक नागरिकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि उन्हें इस धार्मिक यात्रा का लाभ मिल सके।










