
महापौर अमृता अमर यादव ने श्री गोगादेव जी महाराज की पावन छड़ियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद।
खंडवा। वाल्मीकि समाज के आराध्य एवं श्रद्धा के केंद्र श्री गोगादेव जी महाराज की पावन छड़ियों के पूजन एवं दर्शन का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। समाजसेवी वह प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव ने विधि-विधान से श्री गोगादेव जी महाराज की अलग-अलग स्थान पर विराजमान पावन छड़ियों का पूजन-अर्चन कर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि श्री गोगादेव जी महाराज की पावन छड़ी हमारी आस्था, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं एकजुटता को मजबूत करते हैं। समाज सेवी वह प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की इस अवसर पर महापौर ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर श्री गोगादेव जी महाराज की पावन छड़ियों के आयोजकों एवं भगतगणों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
इन स्थानों से पधारी छड़ियों के आयोजकों का किया स्वागत एवं सम्मान—
अनाज मंडी (सोलह खोली) ऋतिक भगत,घासपुरा
श्री रवि चौहान भगत,टपाल चाल रोहित डिंडौरे
बड़ाबम विक्की भगत सारसर ओमप्रकाश चाँवरे भगत, गांधी नगर सुमित वैद्य भगत श्री भरत गौहर प्रेम भगत बारसे रवि सारवान,चिंटू करोसिया शिवा सुनगत,
सिंघाड़ तलाई कृष सारसर,नाथू भगत, संगीत गौहर, (ओमप्रकाश गौहर) भगत विशाल निदाने, इस अवसर पर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, प्रवक्ता सुनील जैन, एमआईसी सदस्य एवं अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वरुण विक्की बावरे, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, पार्षद संतोष सारवान, वेद प्रकाश मालाकार, मनीष सारसर,आशीष राजपूत, सोनू यादव, टीटू गौर,निलेश निदाने, अमित सोनी, आकाश यादव, नीरज तोलानी, अंकित शर्मा, रवि वर्मा, शुभम वर्मा, मोहित गोहर, नीलेश निदाने , प्रबल निगम, बाबा कल्याण, रवि सारवान, सहित कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने श्री गोगादेव जी महाराज के जयकारों के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था एवं परंपरा की गौरवपूर्ण झलक देखने को मिली।











