ताज़ा ख़बरें

अनुभव और सेवा को नमन: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राधेश्याम बरोले को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

खास खबर

अनुभव और सेवा को नमन: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राधेश्याम बरोले को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

खण्डवा। जिला खण्डवा पुलिस परिवार द्वारा पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ एवं समर्पित सेवाएं देने वाले उपनिरीक्षक श्री राधेश्याम बरोले के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उनके द्वारा जनसेवा एवं पुलिस विभाग के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सेवानिवृत्त अधिकारी के सेवाकाल के अनुभवों को जाना और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का अनुभव और विभाग के प्रति उनका योगदान पुलिस परिवार की अमूल्य विरासत है, जिससे नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस परिवार ने उपनिरीक्षक श्री राधेश्याम बरोले के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!