
पर्यावरण हम सबकी साझा जिम्मेदारी है…घनश्याम शाह।
लाॅज कोरोनेशन परिसर में किया गया पौधा रोपण।
खंडवा। रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ के सदस्यों ने सोमवार को लाॅज कोरोनेशन परिसर में पर्यावरण की रक्षा हेतु त्रिवेणी अशोक के साथ अन्य फल एवं फूलों के पौधों का रोपण किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अंधाधुन पेड़ों की कटाई के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ा है, इस संतुलन को व्यवस्थित रूप से करने के लिए आज आवश्यकता है कि बड़े पैमाने पर हमें पौधारोपण करना है, शासन प्रशासन तो अपनी जवाबदारी का निर्वहन अभियान को लेकर कर रहा है लेकिन आमजन भी इस पौधारोपण अभियान से जुड़ेगा तो निश्चित इसमें सफलता मिलेगी, क्लब द्वारा सामाजिक गतिविधियों के साथ कई स्थानों पर पौधारोपण किए गए हैं, रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ के पौधारोपण कार्यक्रम में चर्चा करते हुए लॉज कोरोनेशन के सचिव घनश्याम शाह ने कहा पर्यावरण हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। रोटरी निमाड़ के अध्यक्ष गोविंद शर्मा के साथ अजय पगारे ने लॉज परिसर में त्रिवेणी पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुनील जैन ने बताया कि परिसर में रोटरी निमाड़ ने त्रिवेणी,अशोक के साथ साथ फल एवं फूलों के पौधों का रोपण किया।कार्यक्रम संयोजक अमीन खान एवं अतुल अत्रिवाल ने बताया कि इस अवसर पर संजीव मंडलोई, सुशील मंडलोई,रघुवीर शर्मा, रामनारायण परवाल,सुनील बंसल,आरिफ सैफी,इन्द्रजीत कुकरेजा,अनुराग राठौर,राजीव जैन,अश्विन भाटे एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि फ्रीमेशन्स लॉज कोरोनेशन का किसी अन्य संस्था के साथ यह पहला संयुक्त आयोजन था।












