
*नेपाल त्रासदी में दिवंगतों को सद्भावना मंच ने दी श्रद्धांजलि*
खंडवा। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी में दिवंगत लोगों को सद्भावना मंच द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर गहरा दुख व्यक्त किया गया।मंच ने इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल के अनुसार, मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ से बड़ी संख्या में जनहानि होने तथा कई लोगों के लापता होने का समाचार बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि सद्भावना मंच इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त करता है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता है।
संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं पूरे मानव समाज के लिए पीड़ादायक होती हैं। ऐसे समय में पीड़ितों के साथ खड़ा होना और उनके प्रति संवेदना व्यक्त करना ही मानवीयता है।
उन्होंने ओंकारेश्वर में विगत माह डूबने से हुई जनहानि पर भी दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस शोक संवेदना कार्यक्रम में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,कैलाश शर्मा,सुरेंद्र गीते,योगेश गुजराती,एन के दवे,सुनील सोमानी,राधेश्याम शाक्य,के बी मंसारे,कमल नागपाल,गणेश भावसार,अनीता धोत्रे,निमिषा धोत्रे आदि ने सभी मृतकों की आत्मा की शांति तथा उनके परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।











