ताज़ा ख़बरें

जिले भर के साथ खंडवा में भी पूरे शहर में उत्साह और उमंग के साथ रंग पंचमी का पर्व मनाया गया।

खास खबर

जिले भर के साथ खंडवा में भी पूरे शहर में उत्साह और उमंग के साथ रंग पंचमी का पर्व मनाया गया।

हर जगह बड़ों एवं युवाओं ने होली के गीतों के बीच उत्साह के साथ होली खेली।

रंग पंचमी के साथ 5 दिनी होली पर्व का हुआ समापन।

खंडवा। प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश राजस्थान और महाराष्ट्र में उत्साह से मनाए जाने वाले होली का पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है खंडवा जिले में होली के साथ रंग पंचमी का रंगों का यह पर्व उत्साह और
उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय खंडवा में भी पूरे शहर में रंग पंचमी का पर्व मनाया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रंग पंचमी होली के 5 दिन बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी पर मनाया जाता है, इस पर्व को देवताओं की होली माना जाता है, इस दिन हवा में गुलाल उड़ने से देवताओं का आवाहन होता है और सात्विक रंगों के जरिये वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है एवं अनिष्ट शक्तियों का नाश होता है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हिंदू उत्सव समिति के द्वारा जहां नगर निगम से पार्वती बाई धर्मशाला तक श्री दादाजी फाग यात्रा का आयोजन हुआ। वहीं शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर सर्राफा, बजरंग चौक, पडावा, शनि मंदिर, गौशाला चौराहा, सिंधी कॉलोनी, पदम नगर,आनंद नगर, सोनकर आवार गली बड़ा बम सहित शहर के वार्डों में रंग पंचमी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। डीजे की धुन पर चल रहे होली के गानों के बीच फौवारों से होली खेली गई एवं एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, नारायण पटेल, छाया मोरै ने भी अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर पंचमी पर्व मना कर शुभकामनाएं प्रेषित की। पर्व पर शांति व्यवस्था बनी रहे इस हेतू कलेक्टर ऋषव गुप्ता डीआईजी मनोज राय के निर्देशन में सभी स्थानों पर प्रशासनिक एवं पुलिस का माकुल इंतजाम था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!