जिले मे आबकारी एक्ट एवं जुआ एक्ट के प्रकरण मे 10 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 37 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 07 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 06.03.2026 को कुल 11 गिरफ़्तारी वारंट, 40 जमानती वारंट एवं 75 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 06.03.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली के आरोपी अमित पिता स्वर्गीय विजय जैन उम्र 47 साल निवासी सराफा रामगंज वार्ड खंडवा के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 25 क्वार्टर कीमती 2000/-रूपये जप्त की गई। थाना पंधाना के आरोपी आरोपी आकाश पिता संजय जाति बेलदार उम्र 27 साल नि.ग्राम राजौरा के कब्जे से 41 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 3690/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी दिलीप पिता लवकाश जाति बारेला उम्र 26 साल निवासी पाबईकला के कब्जे से 10 क्वार्टर देशी प्लेन व 06 बीयर माउंट केन शराब कुल कीमती 1740/- रूपये की जप्त की गई। थाना जावर आरोपी सजन पिता सोमाजी भिलाला निवासी ग्राम जामली उम्र 38 साल मुंदी थाना जावर सजन के कब्जे से अवैध शराब एक प्लास्टिक के थैले मे 17 बोल्ट बीयर केन 8 लीटर कीमती 2040/-रुपये की जप्त की गई| आरोपी दिनेश पिता अनोखीलाल भिलाला उम्र 32 साल निवासी ग्राम जामली मुंदी थाना जावर दिनेश भिलाला के कब्जे से अवैध शराब एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले मे 22 क्वाटर सफेद प्लेन शराब के कुल 3 लीटर कीमती करीब 1760 रुपये की जप्त की गई| आरोपी राजू पिता अमरसिंह चौहान उम्र 40 साल निवासी ग्राम जामली मुंदी थाना जावर राजू पिता अमरसिंह चौहान निवासी ग्राम जामली मुंदी थाना जावर के कब्जे से अवैध शराब एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले मे 13 बीयर बोल्ट कम्पनी की 650 एमएल वाली कुल 8 लीटर कीमती करीब 2340 रुपये की जप्त की गई| उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 06.03.2026 को थाना पंधाना के आरोपिगण 1. राजु पिता सुंदरलाल जाति गौंड उम्र 35 साल, 2. भारत पिता सुपडू भील उम्र 26 साल, 3. नंदराम पिता गणपत जाति भील उम्र 45 साल व 4. अजय पिता सखाराम जाति भील उम्र 25 साल सभी निवासी ग्राम डोंगरगांव आरोपीयो के कब्जे से 52 तास के पत्ते एवं 520 रूपये विधिवत पंचानो के समक्ष जप्त किये गये। उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 06.03.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 25 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 11700/-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 06.03.2026 को 37 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 26 प्रकरणों मे 27 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 08 प्रकरणों में 10 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 33 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।











