Seoni newsताज़ा ख़बरेंबरघाटसिवनी

BSF में चयनित युवा का ग्राम में भव्य विदाई समारोह 6 मार्च को

सिवनी/बरघाट। जिले के बरघाट तहसील अंतर्गत ग्राम दौंदीवाड़ा (अमरई टोला) के युवा तुषार गौतम का चयन Border Security Force (BSF) में होने पर गांव में खुशी का माहौल है। देश सेवा के लिए प्रशिक्षण पर जाने से पहले युवक के सम्मान और विदाई के लिए 6 मार्च 2026, शुक्रवार को ग्राम दौंदीवाड़ा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

परिजनों और ग्रामवासियों ने बताया कि यह पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण है। इसी खुशी में युवक को सम्मानपूर्वक विदाई देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं, जिसमें ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:-
सुबह 10 बजे – घर में कथा एवं पूजन
दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक – परमहंसी गंगा दौंदीवाड़ा से प्रारंभ होकर पूरे गांव में बाइक रैली
इसके बाद – भोजन एवं जलपान
रात 8 बजे से – खुशी नृत्य महोत्सव
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम दौंदीवाड़ा, तहसील बरघाट, जिला सिवनी में किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस गौरवशाली अवसर पर उपस्थित होकर युवक का उत्साहवर्धन करें और देश सेवा के लिए रवाना हो रहे इस युवा को आशीर्वाद दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!