ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत रोशनी व आंवलिया में शिविर 5 मार्च को

खास ख़बर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत रोशनी व आंवलिया में शिविर 5 मार्च को

खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिये प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी व आंवलिया में 5 मार्च को, पंधाना विकासखंड के ग्राम दीवाल और आरूद, तथा खालवा विकासखंड के ग्राम आशापुर व पटाजन में 6 मार्च को, खारकलां व मलगांव में 7 मार्च और सुंदरदेव व सांवलीखेड़ा में 8 मार्च को शिविर आयोजित कर ग्रामीणों के आवेदन लिए जाएंगे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!