ताज़ा ख़बरें

आध्यात्मिक रंगों के तीन दिवसीय वार्षिक मेले का तीर्थ क्षेत्र उन में हुआ शुभारंभ।

खास ख़बर

आध्यात्मिक रंगों के तीन दिवसीय वार्षिक मेले का तीर्थ क्षेत्र उन में हुआ शुभारंभ।

खंडवा। निमाड़ के जैन तीर्थ क्षेत्र पावागरी उन में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रंग पंचमी के पावन अवसर पर आचार्य श्री विप्रणत सागर एवं आचार्य श्री कुमुदनंद जी के ससंध सानिध्य में तीन दिवसीय वार्षिक मेले का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 20 वा वार्षिक मेला और आध्यात्मिक रंगों की होली और वार्षिक मेले का आयोजन 6 मार्च को ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ ,इस वार्षिक मेले को 20 वर्ष हो गए जो समस्त निमाड़ मालवा के निवासियों का महत्व पूर्ण उत्सव है, इस वर्ष वार्षिक मेले की विशेषता यह है कि पूरे निमाड़ मालवा के किसी तीर्थ पर प्रथम सहस्रकूट जिनालय में 1008 रत्नमई प्रतिमाये विराजित हों रही हैं
,प्रचार मंत्री आशीष जैन, मेला संयोजक सुधीर चौधरी ने बताया कि इस बार मेले में 2 आचार्य आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज , आचार्य श्री कुमुद नंदी जी ससंघ एवं अरिहंत कीर्ति भट्ठारक पट्टाचार्य महा स्वामी जी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है,इन साधु संतों के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य धर्म चंद्र शास्त्री दिल्ली , अक्षय भैया जी उदयपुर एवं पंडित नितिन झंझरी के निर्देशन में ध्वजारोहण देवेंद्र कुमार आजाद कुमार राजेंद्र शाह परिवार इंदौर भोपाल, अविनाश वंदना जैन खंडवा द्वारा विधि विधान से हुआ। पश्चात वैदि शुद्धि, संस्कार विधि, के पश्चात नवीन सहस्त्र कूट जिनालय में वास्तु शांति विधान हुआ । सहस्त्रकूट जिनालय के मुख्य दातार जतन देवी स्व, धनराज कासलीवाल इंदौर ने फीता खोलकर शुभारंभ किया । जिनालय की प्रमुख चार प्रतिमाओं के दातार हंसा जी मुंबई, कल्याण जिनेंद्र बेड़ियां, राहुल राकेश बेड़ियां , श्रीमती पुष्पा जी, मनोज पंधाना अक्षय साटकुर, आश्रय औरंगाबाद ने प्रतिमाये विराजमान की दोपहर में ,इंद्र प्रतिष्ठा के बाद नव देवता विधान पूजन भक्ति भाव से प्रारंभ हुआ जिसके मुख्य इंद्र गुलाबराव मंडलोई परिवार महेश्वर रहे । सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में संगीतकार धर्मवीर जैन एंड पार्टी भोपाल द्वारा सुमधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब भक्ति नृत्य कर विधान का आनंद लिया। दोपहर में अचार्य संघ के दिव्य देशना का लाभ भी मिला । शाम को संगीतमय श्री जी की आरती भक्ति के पश्चात मयूर जैन एंड पार्टी दिल्ली द्वारा सुमधुर नृत्य नाटिका की सुंदर प्रस्तुति दी गई , साथ ही ऊन पावागिरी का संपूर्ण इतिहास प्रस्तुत किया गया । आयोजन में महामंत्री अशोक झंझरी ,अतुल कासलीवाल, अरुण धनोते , विनोद जैन, कमलेश मंडलोई आदि का योगदान सराहनीय रहा।
आज होगा कवि सम्मेलन, एवं विधान
7 मार्च को कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह नित्य अभिषेक पूजन के पश्चात संघ की आहार चर्या, दिव्य देशना के बाद विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन होगा। शाम को आरती भक्ति के पश्चात भव्य कवि सम्मेलन होगा
कवि सम्मेलन में सहनाज हिंदुस्तानी जयपुर, मुकेश मनमौजी छपरा, अशोक नागर शाजापुर, संगीता सरल भोपाल, धर्मेंद्र सोलंकी भोपाल,कवि जैन विद्रोही ललितपुर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!