ताज़ा ख़बरें

रंग पंचमी पर सामाजिक समरसता के भाव को लेकर निकलेगी श्री दादाजी फाग यात्रा।

खास खबर

रंग पंचमी पर सामाजिक समरसता के भाव को लेकर निकलेगी श्री दादाजी फाग यात्रा।

तोप और टैंकरों के माध्यम से रंग, गुलाल, फूलो की होगी वर्षा, एवं पानी की बौछार।

राधा कृष्ण की झांकी, आदिवासी नृत्य की टोली, भजन मंडली होगी फाग यात्रा
मे शामील।

फाग यात्रा मे काका बाबा ना पोरिया गीत गाने वाले आनंदीलाल भावेल भी होंगे शामिल।

खंडवा। बड़े और इंदौर शहर की तर्ज पर 8 मार्च रंग पंचमी के पावन अवसर पर विशाल श्री दादाजी फागयात्रा निकलेगी। फाग यात्रा उत्सव को लेकर विगत दिनों समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी समाज प्रमुखों ने सर्वसम्मति से सामाजिक समरसता सामाजिक सद्भाव का त्यौहार रंग पंचमी पर फाग यात्रा निकालने की सहमति प्रदान की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बैठक में फाग यात्रा के लिए एक समिति का गठन भी किया गया जिसे श्री दादाजी फाग यात्रा उत्सव समिति का नाम दिया गया। इस समिति में सर्वसम्मति से अखिलेश गुप्ता इंजीनियर को समिति का अध्यक्ष चुना गया एवं समिति के सचिव के रूप में मदन भाऊ ठाकरे, कोषाध्यक्ष ईश्वर भाई डिंडोरै को बनाया गया। समिति अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि श्री दादाजी फाग यात्रा,श्री दादाजी उत्सव समिति हिंदू उत्सव समिति एवं सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित होगी। पिछले वर्ष अनुसार ही इस वर्ष भी रंग पंचमी के पावन अवसर पर फाग यात्रा में राधा कृष्ण की झांकी, आदिवासी नृत्य की टोली, भजन मंडली, डीजे साउंड और ढोल बाजे के साथ तोप से रंग गुलाल एवं फूलों की वर्षा होगी। पानी के टैंकरों से फौआरे नोजल द्वारा पानी की बौछार की जाएगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 8 मार्च रंग पंचमी पर श्री दादाजी ब फाग यात्रा 10:00 बजे नगर निगम से प्रारंभ होगी जिसमें प्रसिद्ध गायक आनंदीलाल भाभी जिन्होंने काका बाबा ना पोरिया रे गीत गाया है वे भी अपनी मंडली के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे और होली के गीतों की प्रस्तुति देंगे। फाग यात्रा नगर निगम टाउन हॉल, घंटाघर, मुंबई बाजार, केवल राम पेट्रोल पंप चौराहा, दूधवाली गली से पार्वती बाई धर्मशाला पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। अखिलेश गुप्ता सचिव मदन भाऊ ठाकरे, ईश्वर डिंडोरै, सामाजिक सद्भाव के जिला संयोजक गिरीश बजाज, मोहन काशिव,रामचंद्र मौर्य, जीवन डिंडोरै विंटी राजपाल ने सभी शहर वासियों से आयोजित श्री दादाजी फाग यात्रा में शामिल होकर रंगों और उत्साह उमंग से भरे त्यौहार को उपस्थित होकर मनाने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!