ताज़ा ख़बरें

खंडवा की बेटी अंजनी मिश्रा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में बनी आईएएस।

खास खबर

खंडवा की बेटी अंजनी मिश्रा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में बनी आईएएस।

खंडवा। बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। यूपीएससी के परिणामो में खंडवा की बेटी रूपल जायसवाल के साथ ही जवाहरगंज निवासी अजय मिश्रा की बेटी अंजनी मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर 274वीं रैंक हासिल की है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि से परिवार समाज जनों के साथ खंडवा शहर में खुशी का माहौल है और मिश्रा परिवार को बधाइयाँ मिल रही हैं। शहर के जवाहरगंज निवासी एवं लोकायुक्त पुलिस भोपाल में पदस्थ अजय मिश्रा की 25 वर्षीय बेटी अंजनी मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर 274वीं रैंक हासिल की है। अंजनी वर्तमान में मुंबई की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नौकरी से अवकाश लेकर यूपीएससी की तैयारी की और अपने पहले ही प्रयास में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उड़नखटोला ग्रुप के आनंद जोशी ने बताया कि अंजनी की सफलता उनके संकल्प, कठोर परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने सीमित समय में निरंतर मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सुनील जैन एवं ग्रुप के गजराज व्यास आनंद जोशी ने अंजनी को बधाई देते हुए बताया कि अंजनी प्रतिष्ठित स्वर्गीय गंगाचरण मिश्रा के परिवार से संबंध रखती हैं, जो खंडवा के पूर्व विधायक रहे हैं। उनके ताऊ चन्द्रशेखर मिश्रा नगर निगम खंडवा में सहायक आयुक्त के पद पर रह चुके हैं, जबकि उनके पिता अजय मिश्रा वर्तमान में लोकायुक्त पुलिस भोपाल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।अंजनी मिश्रा की इस उपलब्धि पर उड़नखटोला ग्रुप मित्र मंडल सहित शहरभर के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!