ताज़ा ख़बरें

थाना मोघटरोड में पथराव करने वाले एवं शाशकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 22 नामजद आरोपियों एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज

खास खबर

थाना मोघटरोड में पथराव करने वाले एवं शाशकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 22 नामजद आरोपियों एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज

03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
खंडवा, 06 मार्च 2026

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री महेंद्र तारनेकर व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में खंडवा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना मोघटरोड में पथराव करने वाले एवं शाशकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 22 नामजद आरोपियों एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज की गई।
दिनांक 05.03.26 को शाम 7:00 बजे मुजाहिद कुरैशी एवं 30-40 अन्य मुस्लिम समाज के थाना उपस्थित होकर इंस्टाग्राम में मोहम्मद साहब के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट करने आए थे,जिस पर से थाना में अपराध क्रमांक 63/ 26 धारा 299 बीएनएस का अपराध आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया।इसके बाद फरियादी व उसके साथ आए भीड़ द्वारा चिल्लाते हुए नारेबाजी करने लगे कि आरोपी को अभी पकड़ो, उसका घर तोड़ो एवं उसे फांसी दो। थाना प्रभारी द्वारा आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया किंतु भीड़ नहीं मानी और उनसे तथा थाना में उपस्थित बल के साथ हुज्जत करने लगे व सभी एक मत होकर सड़क से अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिए और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस बल को चोट पहुंचाएं, जिस पर से आरोपी सुहेल नमक वगैरह 22 नफर नामजद एवं अन्य के विरुद्ध धारा-121(1),125, 126(2),132,190,190(3) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान
दिनांक 06.03.26 को 03 आरोपियों
1.मुजाहिद कुरैशी पिता रऊफ अहमद कुरैशी उम्र 38 साल निवासी सिंहाड़ तलाई थाना मोघटरोड
2.अजहर खान पिता इरशाद उम्र 38 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नागचून रोड थाना मोघट रोड एवं 3. मुदस्सर पिता शेख नईम निवासी सिंहाड़ तलाई खंडवा को गिरफ्तार कर खंडवा न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से तीनों को जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!