
*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला राठौर धर्मशाला में बैठक आयोजित हुई*
*धर्म रक्षा निधि महाअभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का किया सम्मान*
खण्डवा,,, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक राठौर धर्मशाला में आयोजित हुई,सर्व प्रथम भारत माता ,श्री राम दरबार के चित्र पर मायार्पण कर बैठक आरंभ की गई।मंच पर विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव पंड्या ,जिला अध्यक्ष श्री मानक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा दीदी,विभाग सहमंत्री अजय चन्द्रे रहे।बैठक का संचालन जिला मंत्री विनीत सोनी ने किया। संगठन के कार्यक्रमों को लेकर आगामी चर्चा में विभाग सहमंत्री अजय चन्द्रे ने आगामी कार्यक्रम रामो उत्सव कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई, हमारी जितनी समिति उतने कार्यक्रम राम उत्सव कार्यक्रम प्रत्येक प्रखंड,खंड,ग्राम ,मोहल्ले तक मनाना है।विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव जी पंड्या द्वारा पूर्व में किए गए,कार्य ओर आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की ।
साथ ही *धर्म रक्षा निधि महाअभियान* जो 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलाया गया था,जिसमें जिला एवं प्रखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का भगवा गमछा पहनकर सम्मान कर भारत माता का चित्र भेंट किया गया। जिला बैठक में सातों प्रखंडों का सम्मान किया गया। बैठक में विभाग संयोजक आदित्य मेहता ,जिला उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल,रविन्द्र शेंडगे,तेजस पटेल, राकेश बजाज,विकाश सातले,सावन पाटीदार, विकाश प्रजापति , दीपक सोनी , उत्तम यादव,मातृशक्ति से रूपाली दीदी नांदेड़कर,ममता दीदी सेन ,रश्मि दीदी जोशी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।












