ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच व्दारा मनाया गया होली एवं रंगपंचमी मिलन समारोह*

खास खबर

*सद्भावना मंच व्दारा मनाया गया होली एवं रंगपंचमी मिलन समारोह*

खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मंच संस्थापक प्रमोद जैन की उपस्थिति में माली कुआं स्थित मंच कार्यालय में होली एवं रंगपंचमी मिलन समारोह आयोजित किया गया। सभी ने एक दुसरे को गले लग मिठाई खिलाकर बधाईयां दी गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर शुभकामनाएं देते हुए मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि नफरत के रंग मिटाएं, प्यार के रंग सजाएं। प्यार का रंग, यारी का रंग, खुशियों का रंग, यही है असली होली का रंग। आइए मिलकर इस होली के त्योहार में मिठास और खुशियाँ बांटें। यह होली का उत्सव आपके और आपके परिवार के लिए सुखद, शांतिदायक और मंगलमय हो। इस दौरान संस्थापक प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, जगदीशचंद्र चौरे, पूर्व स्टेशन मास्टर नरेंद्र दवे, सुनील सोमानी, जीडी श्राफ, निर्मल मंगवानी, त्रिलोक चौधरी, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, योगेश गुजराती, अर्जुन बुंदेला, मुरली कोडवानी, अशोक जैन, कमल नागपाल, मनीष गुप्ता, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि व्दारा अपने विचार व्यक्त कर एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली एवं रंगपंचमी पर्व की बधाईयां दी गयी। वहीं कुछ सदस्यों ने होली गीतों की कराओके पर संगीतमय प्रस्तुतियां दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!