ताज़ा ख़बरें

नारी शक्ति के सम्मान में रंगा भाग्योदय भवन, फाग उत्सव के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

खास खबर

नारी शक्ति के सम्मान में रंगा भाग्योदय भवन, फाग उत्सव के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

खंडवा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आनंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज के भाग्योदय भवन में फाग उत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं तथा विशिष्ट अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शक्ति दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से महिलाएं अपने भीतर निहित शक्तियों को पहचान सकती हैं और परिवार व समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण में आध्यात्मिकता की महत्वपूर्ण भूमिका है और ज्ञान के माध्यम से ही महिलाओं में आत्मविश्वास, संस्कार और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, आर्मी से मोनिका सिंह, एमएलबी स्कूल की प्राचार्य ज्योत्सना सोनी तथा पूर्व महापौर अणिमा उबेजा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
समारोह में अखिल भारतीय साहित्य समूह, अखिल निमाड़ परशुराम वाहिनी, तरंग वाहिनी, ओजस क्लब, लीनस क्लब, लायंस क्लब, सहज योग समूह, पालीवाल समाज महिला मंडल, महिला कांग्रेस, ग्रीन मिशन वृक्ष मित्र, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, स्पोर्ट्स ग्रुप, अनंत ब्राह्मण समाज, इनरव्हील क्लब, भूमिजा महिला मंडल, पतंजलि समूह, संस्कार भारती एवं नर्मदेश्वर महिला मंडल सहित अनेक सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर ममता बोरसे, प्रो. मीना जैन, डॉ. रेनू सोनी, डॉ. अनिता माने, योगिता माहेश्वरी, मनीषा पाटिल सहित शहर की कई विशिष्ट महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं संगठनों का तिलक, सम्मान पटका, बेज, ईश्वरीय सौगात एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली और राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति के साथ फाग उत्सव हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन बीके संतोष दीदी ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!