ताज़ा ख़बरें

गुड़ी पड़वा पर्व हेतु मातृशक्ति की बैठक संपन्न, नववर्ष पर बजेगा वंदे मातरम्।

खास खबर

गुड़ी पड़वा पर्व हेतु मातृशक्ति की बैठक संपन्न, नववर्ष पर बजेगा वंदे मातरम्।

नव वर्ष गुडीपड़वा के पावन अवसर पर प्रातः सूर्य देवता को अरध एवं रात्रि में भजन संध्या का आयोजन।

खंडवा। पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के गौरवपूर्ण आयोजन भजन संध्या में इस वर्ष वृंदावन की कलाकार गायिका साध्वी पूनम दीदी अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम को सफल एवं सुचारु बनाने के लिए मातृशक्ति की एक बैठक का आयोजन श्रीगणेश गौशाला में किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नव वर्ष गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार से भी इस वर्ष भी पूर्व निमाड सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के तत्वाधान में प्रातः काल घंटाघर पर सूर्य देवता को नमन एवं जल चढ़ाया जाएगा, एवं रात्रि में अनाज मंडी प्रांगण में विशाल भजन संध्या का आयोजन आयोजित होगा। समिति अध्यक्ष आशीष चटकेले, सचिव भूपेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु रामचंद्र मोर्य, शोभा तोमर, ममता बोरसे, चारु यादव ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सनातन की महत्ता बताई इनके साथ ही उपस्थित मातृशक्ति द्वारा कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर आमंत्रण के कैलेंडर, पत्रक एवं पोस्टर का विमोचन भी किया गया एवं प्राकृतिक रंगों और फूलों की होली खेली गई एवं गौमाता को गौग्रास कराया गया । सुनील जैन ने बताया कि बैठक में मातृशक्तियों द्वारा वर्ष प्रतिपदा चैत्र शुक्ल एकम के दिन प्रातः 6 बजे घंटाघर पर एकत्र होकर सूर्य को सामूहिक अर्घ्य देने, अपने अपने घरों की छतों पर भगवा पताकाएँ लगाने एवं सायं आंगन में रंगोली सजाने व घरों पर दीपक लगाने का आग्रह सभी सनातनियों से किया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!