ताज़ा ख़बरें

पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि

खास खबर

पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि

किल्लौद क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

खंडवा। पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पुरनी ने किल्लौद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि पूर्व विधायक सिंह ग्राम कुंडिया, नादियाखेड़ा, खेड़ीपुरा तथा मीनावा पहुंचे, जहां उन्होंने पदम मेहर के पूजनीय पिताजी श्री घासीराम जी मेहर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवारजनों से मुलाकात की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसी दौरान नादियाखेड़ा गांव में उन्होंने रामदास एवं गोरेलाल अमरगड़े की पूजनीय माताजी श्रीमती ताराबाई के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह कलम, श्यामा राठौर, लक्ष्मीनारायण पवार, अर्जुन राठौर, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत राठौर, असलम खान, माखन सिंह सिसोदिया, प्रदीप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!