Seoni newsछपाराताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी/छपारा- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अनियमितताएं पाई जाने पर कार्यवाही

सिवनी/छपारा – सिवनी कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशों के तहत जिले में नागरिकों को स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए लिए जा रहे हैं। साथ ही “मैजिक बॉक्स” के माध्यम से खाद्य पदार्थों का स्पॉट परीक्षण भी किया जा रहा है।

27 फरवरी 2026 को हुई कार्रवाई
दिनांक 27 फरवरी 2026 को जांच दल ने छपारा क्षेत्र में विभिन्न दुकानों से नमूने एकत्र किए,जिनमें—

गुप्ता नमकीन से नमकीन सेव एवं कुंदा
श्याम डेयरी से भैंस का दूध व पनीर
अम्बर डेयरी से दही व पनीर
राहुल किराना स्टोर्स से मसूर दाल
गुरुनानक किराना से सोयाबीन तेल एवं सूजी

निरीक्षण के दौरान राहुल किराना स्टोर्स में कुछ अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते संबंधित प्रतिष्ठान को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!