Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिवनी – माह मार्च एवं अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार 27 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, एसडीएम पूर्वी तिवारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न धर्मावलंबी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने अपने उद्बोधन में सभी नागरिकों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं खुशियों के साथ मनाएं। उन्होंने पर्वों के सुव्यवस्थित आयोजन, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अफवाहों पर नियंत्रण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!