ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

नगर की क्षत्राणियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया फागोत्सव

रिपोर्टर= भव्य जैन

झाबुआ। अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना महासभा की झाबुआ इकाई की क्षत्राणियों द्वारा सिद्धेश्वर कॉलोनी स्थित माता मंदिर परिसर में फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम माता पूजन से की गई। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और फूलों की वर्षा कर उत्सव का आनंद लिया।

सुमधुर भजनों की धुन पर उपस्थित बहनों ने सुंदर नृत्य एवं गरबा प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और रंगमय बना दिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर महासभा की जिला अध्यक्ष रागिनी राठौर के विशेष आग्रह पर स्मृति भट्ट को आमंत्रित किया गया। सभी ने मिलकर धूमधाम और आपसी सौहार्द के साथ फागोत्सव मनाया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ममता जादौन एवं अनीता पंवार, जिला सचिव नीतू सिकरवार, जिला सह सचिव भारती राठौर, जिला कोषाध्यक्ष सपना पंवार, संगठन मंत्री बीना गेहलोत एवं श्वेता राठौर, मीडिया प्रभारी भावना गहलोत सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

माता के आंगन में खेले गए इस फागोत्सव में कन्याओं और बालकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन और भी उल्लासपूर्ण बन गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!