CHHATTISGARH

आर्म्स एक्ट के मामले मे विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 03 आरोपी गिरफ्तार। 

विकास कुमार सोनी

आर्म्स एक्ट के मामले मे विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 03 आरोपी गिरफ्तार।

जिला सरगुजा अम्बिकापुर/दिनाँक-23-02-2026/ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस टीम की सख्त कार्यवाही।

आरोपियों द्वारा अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस बेचने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
आरोपियों के कब्जे से 01 नग अवैध देशी कट्टा, 01 नग जिन्दा कारतूस, घटना मे प्रयुक्त 01 नग स्कूटी किया गया जप्त।
आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली पुलिस टीम को दिनाक 22/02/26 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि केनापारा बांध मानस मेन्स पालर के पास कुछ युवक अवैध देशी कट्टा व कारतुस बेचने के फिराक में है, उक्त प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा. पु. से.) के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा संदेहियो की घेराबंदी की गई, जो मौके पर एक्टीवा स्कूटी मे तीन युवक मिले जिनसे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर मामले मे शामिल विधि से संघर्षरत बालक सहित आरोपियों द्वारा अपना नाम (02) पियुष दुबे आत्मज मनीष दुबे उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन बौरीपारा दारू भट्टी रोड अंबिकापुर (03) आकाश दास आत्मज स्व सहेन्दर दास उम्र 19 वर्ष साकिन केनाबांध बंगाली चौक के पास अंबिकापुर का होना बताये, मौक़े पर आरोपी पीयुष के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा, आरोपी आकाश दास के कब्जे से 01 नग जिन्दा कारतूस एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 01 नग एक्टीवा स्कूटी कमांक जेएच/01/ईएन/5073 जप्त किया गया, देशी कट्टा व कारतुस के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया जो किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 117/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर बालिग़ आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है, एवं विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, छत्रपाल सिंह, सियाराम मरावी, सदरक लकड़ा, आरक्षक देवेंद्र पाठक, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!