वोकेशनल कॉलेज, में स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती पर हुआ कार्यक्रम आयोजित।
खंडवा। स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती के उपलक्ष्य में पूनम चंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज सुधार संबंधी योगदान से अवगत कराना था।इस अवसर पर बी.एड., डी.एड. तथा बी.ए. के छात्र-छात्राओं — लक्ष्मी नारायण, स्वाति, नमन एवं करीना — ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत किए। उन्होंने स्वामी जी के शिक्षा, सामाजिक सुधार एवं वैदिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।इसी क्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती परिणीता जायसवाल एवं श्री अनमोल राज मरेले ने भी स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जीवन-वृत्तांत पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। सुनील जैन ने बताया कि
कार्यक्रम का संचालन बी.एड. की छात्राओं आंचल पाटिल एवं पूजा कठौतिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन बी.ए. की छात्रा नंदिनी ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।










