
*साईं मंदिर नागचुन का 13वां स्थापना दिवस 21 जुलाई को मनाया जाएगा*

खंडवा।ग्राम नागचुन स्थित श्री साईं मंदिर का 13वां स्थापना दिवस 21 जुलाई (मंगलवार) को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
साईं परिवार के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 8:00 बजे बाबा की भव्य पालकी यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम नागचुन के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी।
दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक विशाल आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। शाम 7:00 बजे बाबा की महाआरती होगी तथा रात्रि 8:00 बजे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक वितरण किया जाएगा।
साईराम ग्रुप, पांडव ग्रुप, सियाराम ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।











