ताज़ा ख़बरें

खंडवा में गजल, ठुमरी गायन और प्रकृति चित्रण कार्यशाला 21 जुलाई से।

खास खबर

खंडवा में गजल, ठुमरी गायन और प्रकृति चित्रण कार्यशाला 21 जुलाई से।

खंडवा। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एससीजेडसीसी), नागपुर, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय, खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 25 जुलाई 2026 तक गजल एवं ठुमरी गायन कार्यशाला तथा प्रकृति चित्रण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय, सिविल लाइंस, खंडवा में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसका उद्देश्य संगीत और ललित कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
गजल एवं ठुमरी गायन कार्यशाला में प्रसिद्ध गायिका डॉ. श्रीमती शोलेश श्रीवास्तव प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगी, जबकि प्रकृति चित्रण कार्यशाला में वरिष्ठ चित्रकार विनोद राउत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। आयोजकों ने संगीत और चित्रकला में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, कलाकारों एवं कला प्रेमियों से कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ उठाने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!