*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से मछली परिवहन करते 02 आरोपी को किया गिरफ्तार*
*आरोपी के कब्जे से 80 किलो मछली एवं दो पहिया वाहन किया जप्त*
जिला -खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बंधित, अपहरण सम्बन्धी, संपत्ति संबंधित एवं अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से मछली परिवहन करते 02 आरोपी के कब्जे से 80 किलो मछली किमती 6000₹ एवं एक मोटरसाइकिल जप्त कि गई।
*घटना विवरण*:- दिनांक 19.07.20 को थाना कोतवाली पर सूचना मिली कि दो व्यक्ति द्वारा अपनी मोटर सायकल पर अवैध रूप झोले में मछली रखकर ले जा रहे है की सूचना मिलने पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति एवं वाहन को लोहारी नाके पर रोककर सूचना से अवगत कराते तलाशी लेने पर कब्जे मे 80 किलो मछली किमती 6000 रूपये की मिलने एवं परिवहन सम्बन्धी दस्तावेज नहीं होने से मछली व पल्सर मोटर सायकल जप्त कर आरोपी:-
(01) मुरसलीन पिता वसीमुद्दीन निवासी ग्राम मछोडी रैयत थाना जावर
(02) हसनैन पिता लईक मोहम्मद निवासी मछोडी रैयत थाना जावर
को गिरफ्तार कर अपराध क्र. 447/26 धारा धारा 5 मध्य प्रदेश मत्स्य क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम 1981, 223 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया।
सराहनीय कार्य:- थाना प्रभारी कोतवाली प्रवीण आर्य एवं टीम का महत्व पूर्ण योगदान रहा।












