ताज़ा ख़बरें

*नवनियुक्त एल्डरमैनों का नगर पालिक निगम खंडवा में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन हुआ*

खास खबर

*नवनियुक्त एल्डरमैनों का नगर पालिक निगम खंडवा में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन हुआ*
खंडवा। नगर पालिक निगम खंडवा के सभागृह में आयोजित नवनियुक्त एल्डरमैनों के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में सभी सम्माननीय एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई।

इस अवसर पर नवनियुक्त एल्डरमैनों में—

1. श्रीमती शारदा तांदले
2. श्री तजेन्द्र वायथम
3. श्री स्वर्णजीत सिंह चड्ढा
4. श्री मंगलेश तोमर
5. डॉ. शिवशंकर गुर्जर
6. श्री लोकेन्द्र सिंह गौड़
7. श्री महेश चौधरी
8. श्री रमाकांत पांडे

का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी नवनियुक्त एल्डरमैन जनप्रतिनिधि के रूप में नगर के समग्र विकास, जनसेवा एवं नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खंडवा के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री विक्की भांवरे, श्री अनिल वर्मा, श्री राजेश यादव एवं श्री आशीष चटकले , पूर्व पार्षद श्री सुनील जैन सहित अन्य पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!