ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आकांक्षी विकासखंड मेंहदवानी में कलेक्टर की जनकल्याण कारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार पर जोर

आकांछी विकासखंड मेंहदवानी में कलेक्टर की जनकल्याण कारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार पर जोर

*आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी में कलेक्टर की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार पर जोर*

*फॉर्मर आईडी शत-प्रतिशत पूर्ण करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

*डिंडौरी 19जुलाई 2026*

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी के भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समयबद्ध रूप से पहुंचे। कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ किसानों की फॉर्मर आईडी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को खाद एवं अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक के उपरांत कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की सघन समीक्षा सह कार्यशाला भी आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, दस्तक अभियान, जननी सुरक्षा योजना, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए घर पर प्रसव की प्रथा समाप्त कर शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्पदंश के मामलों में त्वरित उपचार एवं एंबुलेंस की उपलब्धता, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और मैदानी अमले के बीच बेहतर समन्वय तथा एनसीडी लक्ष्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक मेहंदवानी में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सूचकांकों में सुधार लाने के लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें और प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!