ताज़ा ख़बरें

*डीआईजी खरगोन रैज श्रीमती सिमाला प्रसाद द्वारा खंडवा कंट्रोल रूम मे आयोजित कि जिले कि वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक*

खास खबर

*डीआईजी खरगोन रैज श्रीमती सिमाला प्रसाद द्वारा खंडवा कंट्रोल रूम मे आयोजित कि जिले कि वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक*

*बैठक मे लंबित प्रकरण एवं अन्य कार्यवाही के सम्बन्ध मे विस्तृत चर्चा कर दिये आवश्यक निर्देश*

जिला खंडवा

डीआईजी खरगोन रैज सिमाला प्रसाद द्वारा खंडवा कंट्रोल रूम मे जिले कि वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कि गई।

बैठक मे पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) महेंद्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गजेंद्रसिंह कवर, सी. एस. पी. अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी मुंदी मनोहर गवली, अनुविभागीय अधिकारी हरसूद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल राय एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक मे जिले के समस्त थाना मे लंबित गंभीर, महिला सम्बन्धी, संपत्ति सम्बन्धी अपराध एवं अन्य कार्यवाही पर विस्तृत समीक्षा कि गई एवं समस्त थाना प्रभारी को लगातार कार्य करते हुए फरार आरोपियों, गुंडा बदमाश, एवं अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने, पेंडिंग समन/वारंट कि तमिली समय पर निराकरण करने, अगामी त्यौहार मे शांति व्यवस्था बनाये रखने सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!