
*थाना नर्मदानगर पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी करते आरोपी को किया गिरफ्तार*
*आरोपी के कब्जे से तीन गौवंश एवं पिकअप वाहन किया जप्त*
जिला -खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बंधित, अपहरण सम्बन्धी, संपत्ति संबंधित एवं अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे थाना नर्मदा नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी *जितेन्द्र अवासे पिता नवल सिंह जाति भीलाला उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बोरदड रैय्यत* के कब्जे से 03 गौवंश (बैल) एवं पिकअप वाहन जप्त किया गया।
घटना विवरण:- दिनांक 19.07.26 के रात्री मे थाना नर्मदानगर पुलिस को पिकअप वाहन क्रं MP 39G 3579 मे गौवंश क्रूरता पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरकर ले जाने कि सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्पता से कार्यवाही करते हुए उक्त पिकअप वाहन एवं 03 गौवंश जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 171/16 धारा 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गया।












