
खण्डवा//
खंडवा के लिए गर्व की खबर है। केंद्रीय विद्यालय खंडवा की अंडर-14 कबड्डी टीम ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागों की टीमों को पछाड़कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। नेशनल खेलने जाते समय विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे भी विधायक कंचन तनवे की तरफ से बधाई देने पहुंचे।उनके साथ बलदेव सिंह मौर्य, सतनाम सिंह होरा, यसदीप चौरे, राहुल मुंदवाल ने भी सभी बच्चों को बधाईया दी विधायक प्रतिनिधि तनवे ने सभी बच्चों को माला पहनाकर मिठाई खिलाई और पंजाब में जाकर जीत कर आने की शुभकामनाएं दी। बच्चों के विशेष आगरा पर विधायक प्रतिनिधि ने एक गाना भी गाया,यह टीम 22 से 26 जुलाई तक पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेगी।
26 अप्रैल 2026 को इटारसी में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन की अंतर-संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता में देश के 25 संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय खंडवा की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसी जीत के दम पर टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया। अब खंडवा की यह टीम 20 जुलाई को फगवाड़ा के लिए रवाना होगी, जहां 22 से 26 जुलाई तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। टीम का लक्ष्य केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, खिलाड़ियों के परिजन और पूरे खंडवा जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14 टीम का नेतृत्व कप्तान अर्णव दास करेंगे। टीम में शेख सूफियान, लक्ष्य पाल, विजयंत चौहान, सोहम यादव, आदित्य मीणा, उदित तिवारी, ध्रुव कुमार, सोमिल चतुर्वेदी और हर्ष कुमावत शामिल हैं। वहीं अंडर-17 वर्ग में अंश कामठे, मिस्बाह खान और तनिष्क पारखे का भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।












