ताज़ा ख़बरें

*पूज्य सिंधी समाज करेगा रामेश्वर पर प्रसादी वितरण*

खास खबर

*पूज्य सिंधी समाज करेगा रामेश्वर पर प्रसादी वितरण*

*कराओके पर दिन भर गीत संगीत प्रस्तुति*

खंडवा।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी रविवार को खण्डवा के रामेश्वर स्थित अति प्राचीन आम्रकुंज गुप्तेश्वर शिव मंदिर के सामने प्रांगण में पहली बार पूज्य सिन्धी समाज के सहयोग से सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कराओके ट्रेक पर प्रसिद्ध गायक एवं गायिकाओं द्वारा भक्तिमय भजनों का आयोजन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर्व पर रामेश्वर स्थित अति प्राचीन आम्रकुंज गुप्तेश्वर शिव मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 70 वर्षों से फरियाली प्रसादी पूज्य सिन्धी समाज के सहयोग से वितरित की जाती है।
आयोजन समिति से पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी,कमलेश हिरानी,भोलू माखीजा,प्रकाश चंचलानी,आकाश लालवानी,डॉक्टर मुरली कोडवानी,कमल बजाज,निर्मल मंगवानी,कमल नागपाल,लक्ष्मण बिनवानी,सुनील चंचलानी,अशोक आर्य,महेश मूलचंदानी,अनिल सबनानी, प्रदीप कोटवानी,हरीश आसवानी,शंकर आसवानी
सिंधी महिला मंडल अध्यक्ष कोमल होतवानी,सुशीला कोडवानी,ज्योति मंगवानी आदि ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
महा प्रसादी वितरण समिति में सोनू संतवानी,दीपक सीतलानी,भारत विद्वानी,तनवानी, डा जी एल हिंदुजा,सुनील खेरवानी,लालचंद संतवानी,नारायणदास चावला,कमल नागपाल,जैकी रेवतानी का विशेष सहयोग रहेगा वहीं कराओके ट्रेक पर राजा शर्मा,सुनील सोमानी,गेंदालाल पटेल,पंडित गोपाल भारद्वाज सहित विजय द्विवेदी,नंदिनी शर्मा,नीलम बजाज,गीता आर्य,रूपल वंशकार,भावना छाबड़िया,अर्चना जोशी,सीमा जोशी आदि गायक कलाकार धार्मिक गीत प्रस्तुति देंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!