
*चौकी बोरगाँव थाना पंधाना पुलिस की जुआरियो के विरूध्द कि गई बड़ी कार्यवाही*
*10 जुआरी गिरफ्तार, ₹1,57,260 का मशरूका जप्त*
जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बंधित, अपहरण सम्बन्धी, संपत्ति संबसन्धि एवं अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे आज चौकी बोरगाँव थाना पंधाना पुलिस द्वारा जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों के विरुद्ध जुआ खेलते हुए दबिश देकर कार्यवाही करते हुए नगदी, मोबाइल फोन, वाहन एवं ताश पत्ते कुल 157260₹ का मशरूका जप्त कर सख्त कार्यवाही कि गई।
घटना विवरण:- दिनांक 19.07.2026 को चौकी प्रभारी बोरगाँव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोहदड़ में पुराने सरकारी अस्पताल के पास कुछ व्यक्ति हार-जीत का दाव् लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए चौकी बोरगाँव पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश देकर घेराबन्दी कर कुल 10 जुआरियों को पकडा गया।
आरोपियों के फड एवं कब्जे से नगद राशि 4260 रुपये, 08 मोबाईल किमती 53000 रुपये, 02 मोटर सायकल 10000 रुपये कूल मशरुका करीबन 157260 (एक लाख सत्तावन हजार दो सौ साठ रुपये) एव ताश के पत्ते विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।











