जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले में 23 अनावेदकों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 14 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 13.02.26 को कुल 07 गिरफ़्तारी वारंट, 29 जमानती वारंट एवं 45 समन्स जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
थाना जावर के आरोपी राकेश पिता भोलराम बलाही निवासी ग्राम धरमपुरी के कब्जे से एक प्लास्टिक की थैली मे अवैध देशी प्लेन शराब के 18 पाव कीमती 1440/- रुपये जब्त की गई। थाना मूँदी के नारायण उर्फ हेमेन्द्र पिता राधेश्याम मालवीय जाति कलाल उम्र 38 साल निवासी ग्राम उटड़ी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 560/- रु जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपी इंदर पिता श्रीराम निहाल उम्र 50 साल निवासी ग्राम गुँजली के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 16 लीटर कीमती 1600/- रुपये जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 13.02.26 को जिला खंडवा मे यातायात थाना एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 27 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 12800/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे कुल 23 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 19 प्रकरणों मे 19 अनावेदकों के विरुद्ध एवं धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 04 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 12 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।










