ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान अंतर्गत नगर निगम चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर आयोजित किया विशाल जागरूकता कार्यक्रम।*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान अंतर्गत नगर निगम चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर आयोजित किया विशाल जागरूकता कार्यक्रम।*

खंडवा, 20 जुलाई 2026

मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत खंडवा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शहर के तीनों थाना क्षेत्र एवं यातायात थाना की संयुक्त टीम द्वारा नगर निगम चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर पुलिस लाइन की महिला बल सहित आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारणेकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गजेन्द्र सिंह कंवर नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जागरूकता अभियान में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

इस दौरान डीआईजी खरगोन रैज सिमाला प्रसाद के आगमन पर नगर निगम चौराहे पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं मोतीलाल नेहरू, उत्कृष्ट स्कूल, रायचंद नागड़ा स्कूल एवं एम.एल.बी स्कूल के विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने एवं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!