*खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह मे आबकारी, सट्टा एवं जुआ एक्ट के तहत 69 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही*
*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 224 वाहन चालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही*
*248 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*
*93 गिरफ़्तारी वारंट, 20 स्थाई वारंट, 185 जमानती वारंट एवं 290 समंस किये गये तमिल।*
खंडवा 20 जुलाई 2026
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार गंभीर अपराध, महिला सम्बन्धी, संपत्ति सम्बन्धी, यातायात नियमो कि अवहेलना करने वाले एवं अवैध गतिविधि मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे खंडवा पुलिस द्वारा पिछले एक सप्ताह के भीतर लगातार कार्यवाही करते कुल 93 गिरफ़्तारी वारंट, 20 स्थाई वारंट, 185 जमानती वारंट एवं 290 समंस जिले की अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
*आबकारी एक्ट*:- अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र के 10, थाना मोघट रोड क्षेत्र के 01, पदमनगर क्षेत्र के 04, पंधाना क्षेत्र के 1, छैगाँव माखन क्षेत्र के 11, जावर क्षेत्र के 01, मूंदी क्षेत्र के 03, मांधाता क्षेत्र के 05, धनगांव क्षेत्र के 03, नर्मदानगर क्षेत्र के 04, हरसूद क्षेत्र के 01, थाना खालवा क्षेत्र के 06 कुल 50 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
*सट्टा मे *:- थाना कोतवाली क्षेत्र के 01, थाना मोघट रोड क्षेत्र के 02, थाना पदमनगर क्षेत्र के 02, थाना मांधाता क्षेत्र के 01 उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई|
*जुआ मे*:-थाना छैगाँवमाखन क्षेत्र के 03, थाना पंधाना क्षेत्र के 10, उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई|
समस्त थाना प्रभारी एवं यातायात टीम द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 224 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 115900/-रुपये वसूल किए गए है।
पिछले एक सप्ताह के भीतर 248 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 151 प्रकरण में 195 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 07 प्रकरण में 07 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 37 प्रकरण में 46 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 120 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।











