
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत पंचम दिवस ऑटो एवं शासकीय परिवहन वाहनों पर पोस्टर अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।

जिला-खंडवा
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे:-
*शहर अनुभाग में*:-
जिला मुख्यालय पर शहर के तीनों थाना एवं यातायात थाना की टीम द्वारा जिला मुख्यालय पर ऑटो रैली का आयोजन किया गया, इस दौरान नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालकर सभी ऑटो चालकों को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली प्रारम्भ कराई गई। रैली शहर के प्रमुख बाजार बॉम्बे बाजार, घंटाघर, नगर निगम, जलेबी चौक कहारवाड़ी होकर पुनः कंट्रोल रूम में समाप्त हुई।
उपरोक्त कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल राय, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल सिंह चौहान एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*मुख्यालय अनुभाग*:-
*थाना पंधाना* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय सीनियर बालक छात्रावास पंधाना में नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाकर जागरूक किया गया।
*थाना पिपलोद* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत सार्वजनिक स्थान पर आम जन को नशे न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाकर जागरूक किया गया।
*मुंदी अनुभागमे*
*थाना मुंदी* टीम द्वारा चौकी बीड कस्बे में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीण चौपाल पर लोगों को शपथ दिला कर खुद को ओर परिवार के किसी भी सदस्य को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई जाकर जागरूक किया गया।
*थाना नर्मदानगर* टीम द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा नर्मदा नगर में मामा चौराहे पर साप्ताहिक हाट में नशे से दूरी अभियान के तहत लोगों को जागरुक कर शपथ दिलाकर जागरूक किया गया।
*थाना धनगांव* टीम द्वारा आज दिनांक को थाना धनगांव द्वारा कस्बा धनगांव बस स्टैंड पर ग्रामीणों को एकत्रित कर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत समझाईश दी जाकर नशा न करने के संबंध में शपथ दिलाई गई ।
*थाना मान्धाता* पुलिस टीम द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत नए बस स्टैंड पर आमजन एवं आटो चालकों को नशा न करने के संबंध मे जानकारी दी एवं शपथ दिलाई गई एवं आटो पर हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी के संबंध में पापमलेट चस्पा किये गए
*हरसूद अनुभाग*:-
*थाना खालवा* टीम द्वारा कस्बा खालवा बस स्टैंड पर नशा मुक्ति अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत ऑटो एवं थ्री व्हीलर वाहनों पर पोस्टर चिपकाए गए, साथ ही लोगों को अभियान के बारे मे जानकारी देकर नशा न करने की अपील कर जागरूक किया गया।
इस तरह से ऑटो रिक्शा रैली, पम्पलेट चस्पा कर एवं स्कूल मे छात्र/छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे से सम्बंधित शार्ट फ़िल्म दिखाई जाकर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।












