ताज़ा ख़बरें

बसंत उत्सव के चलते धर्म और संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भाव आयोजन।

खास खबर

बसंत उत्सव के चलते धर्म और संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भाव आयोजन।

संघ के 100 वर्षों पर आधारित लघु नाटक,स्वर्ण शतक, की प्रस्तुति सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों द्वारा दी गई।

खंडवा। संस्कार भारती मालवा प्रांत खंडवा इकाई द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बसंतोत्सव एवं भरत मुनि स्मरण दिवस का आयोजन रामेश्वर कुंड आम्र कुंज के वासंतिक मंच पर किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. श्रीराम परिहार ने नाट्य शास्त्र के प्रणेता भरत मुनि को स्मरण करते हुए कहा कि कला ही जीवन है कला ही भाव है कला ही रस है कलाओं के बिना जीवन अधूरा है।प्रारंभ में ध्येय गीत की प्रस्तुति मनोज जोशी, राजश्री जोशी,श्रीमती शर्मिष्ठा तोमर, तनुजा शाह,राजेश गुहा एवं संस्कार भारती के समस्त सदस्यों ने दी । तत्पश्चात बसंत स्वागत गीत मनोज जोशी ने प्रस्तुत किया हारमोनियम पर डॉक्टर अशोक शर्मा और तबले पर बसंत शर्मा ने संगत दी। स्वागत भाषण और संस्कार भारती संस्था का परिचय अध्यक्ष विजय सोनी ने दिया। कार्यक्रम में कला साधक सम्मान सु श्री मनोनिता मुखर्जी एवं युवा प्रतिभा सम्मान आशीष पेंडसे एवं कथक नृत्य कलाकार नवीन सोनी का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।सम्मानग्राहिताओं का परिचय श्रीमती बिंदु सिसोदिया श्रीमती तनुजा शाह एवं आलोक शुक्ला ने दिया। जानकारी देते हुए अनिल बाहेती ने बताया कि नवीन सोनी एंव उनके शिष्यों द्वारा देवीगीत,राधा कृष्ण ,रामा रामा रटते रटते, मोहन खेलत होली पर बहुत शानदार प्रस्तुति दी।
संघ के 100 वर्षों पर आधारित लघु नाटक “स्वर्ण शतक” सरस्वती शिशु मंदिर, कल्याणगंज के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसका निर्देशन विजय सोनी ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अतुल शाह ने की, इस अवसर पर संरक्षक सुरेंद्र सोलंकी व योगेश कोटवाले विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय सोनी, सचिव मोनिका पालीवाल, कोषाध्यक्ष तनुजा शाह ,सनत श्रीमाली, ,आलोक शुक्ला, अनिल बाहेती, पंकज शाह, ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र जौहरी, सत्येंद्र सोहनी एवं हिमांशु दुबे ने किया।आभार प्रदर्शन महामंत्री मोनिका पालीवाल ने किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के सदस्य श्रीमती प्रतिमा अरोरा, श्रीमती मीरा व्यास, राजेंद्र भार्गव, सुनील जैन, श्रीमती ज्योति दुबे, श्री एवं श्रीमती वेदवती पाल, संस्कार भारती के सदस्य अनेक संस्कृति कर्मी, साहित्यकार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!