
मां काली मंदिर में 39वां स्थापना दिवस श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिया प्रसादी का पुण्य लाभ।
खंडवा। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मां महाकाली मंदिर का 39वां स्थापना दिवस धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विश्व शांति एवं सभी के कल्याण के लिए आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहूति देकर मां काली से कृपा की कामना की। मंदिर के पुजारी उमेश यादव ने मंदिर में मां काली का विशेष श्रृंगार किया। बड़ी संख्या में भक्तजन श्रद्धालुओं माता जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। दोपहर 12 बजे कन्या पूजन के साथ प्रसादी का वितरण हुआ, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। रात्रि 8 बजे मां काली की महाकाकड़ा संपन्न हुई। उमेश यादव ने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने स्थापना दिवस को और भी भव्य और यादगार बना दिया।









