*नर्मदा जयंती पर साईं परिवार करेगा प्रसादी वितरित*
*जिला चिकित्सालय परिसर में रविवार सुबह 10 बजे से होगा वितरण*
खंडवा।प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर साईं परिवार सदस्य प्रसादी वितरण करेंगे।साईं परिवार के दीपक कपूर और प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि विगत 10 वर्षों से साईं परिवार सदस्य मां नर्मदा जयंती पर यह विशेष आयोजन करते आ रहें हैं।इस वर्ष 25 जनवरी रविवार सुबह 8 बजे जिला चिकित्सालय परिसर स्थित साईं मंदिर में मां नर्मदा जी की विशेष पूजा,अर्चना और आरती के पश्चात सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक साईं मंदिर द्वार के पास प्रसाद वितरित किया जायेगा।
इस विशिष्ट प्रसादी वितरण आयोजन में प्रतिवर्ष अनुसार दिनेश भाई,स्वप्निल कैसनिया,सुयश चौरे,अंकित खोसे,विकास राठौर,गोपाल भाई और योगेश भाई विशेष सेवा देकर सहभागिता करेंगे।
साईं परिवार के दीपक कपूर,जैकी रेवतानी और विक्रम सहजवानी ने अपील की है कि मां नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर साईं परिवार के सभी सदस्य प्रसादी ग्रहण करने अनिवार्य रूपेण पधारें और आयोजन को सफल बनाएं।












