ताज़ा ख़बरें

*संपत्ति कर वसूली अभियान के तहत बकाया राशि पर सख्त कार्रवाई*

खास खबर

*संपत्ति कर वसूली अभियान के तहत बकाया राशि पर सख्त कार्रवाई*

खण्डवा// दिनांक 14 जनवरी 2026 को नगर निगम खंडवा द्वारा संपत्ति कर वसूली अभियान के अंतर्गत संत विनोबा भावे वार्ड में प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान संपत्ति धारक श्री रामखेलावन पाल के विरुद्ध संपत्ति कर की बकाया राशि ₹1,15,000/- लंबित पाए जाने पर उनकी व्यावसायिक संपत्ति में संचालित किराएदारों की दुकानों पर नियमानुसार तालाबंदी की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई राजस्व वसूली को सुदृढ़ करने एवं कर अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 8, 9 सहित अन्य वार्डों में भी राजस्व वसूली अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कुल ₹14,45,000/- की राजस्व वसूली की गई। नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि जिन संपत्ति धारकों पर लंबे समय से कर बकाया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान के दौरान उपायुक्त, राजस्व अधिकारी सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिनमें श्री हरिश दुबे, श्री वसीम अहमद, श्री अभिषेक तिवारी, श्री संजय लाड, श्री जय मिश्रा, श्री जितेन्द्र मालाकार, श्री गोपाल राजपूत सहित अन्य दल कर्मचारी शामिल रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वय के साथ कार्रवाई को संपन्न कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!