ताज़ा ख़बरें

*झोन क्रमांक-01 में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना कार्रवाई*

खास खबर

*झोन क्रमांक-01 में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना कार्रवाई*

खंडवा, दिनांक 07 अक्टूबर 2025 —
नगर निगम खंडवा द्वारा स्वच्छता एवं प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आज झोन क्रमांक-01 में विशेष कार्रवाई की गई। यह अभियान माननीय महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व एवं दिशानिर्देशन में संचालित हुआ।

जांच के दौरान कई दुकानों एवं नागरिकों द्वारा मिश्रित कचरा देने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन के उपयोग पाए जाने पर कुल ₹6000/- का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में निम्नानुसार दंड आरोपित किए गए:
• मिश्रित कचरा देने पर जुर्माना:
नरेश सैनी (₹100), प्रिया राज (₹100), राहुल सैनी (₹200), विजय सौलकी (₹100), हिमांशु मालवीय (₹200), शशिकांत गीते (₹100), करीना मुजाल्दे (₹100)
• प्रतिबंधित पॉलिथीन उपयोग पर जुर्माना:
विजय किरन (₹1500), हरीश किराना (₹1000), शिव भोला किराना (₹1000), शर्मा दूध डेयरी (₹700)
• गंदगी फैलाने पर जुर्माना:
धन सिंह (₹700), सपना सेंटर (₹200)

कार्रवाई के दौरान लगभग 5 किलो सिंगल-यूज़ पॉलिथीन जब्त की गई।
इस निरीक्षण एवं जुर्माना कार्रवाई में वार्ड दरोगा इमरान पठान, कमल तायड़े, अनिल पुरी, कार्तिक गेहर, अंकित देशमुख तथा लिपिक अरुणा खराले उपस्थित रहे।
कार्रवाई झोन प्रभारी भुवन श्रीमाली के नेतृत्व में की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!