ताज़ा ख़बरें

विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश के दिन भी कर्मचारी ऑफिस में उपस्थित रहेंगे

खास खबर

विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश के दिन भी कर्मचारी ऑफिस में उपस्थित रहेंगे

खण्डवा//आगामी विधानसभा सत्र 1 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने अपने कार्यालयों में अवकाश के दिनों में भी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि विधानसभा सम्बंधी पत्र प्राप्त करने और पत्रों के जवाब समय सीमा में देने का कार्य प्रभावित न हो। विधानसभा सत्र के दौरान कलेक्ट्रेट में प्राप्त होने वाले प्रश्नों के उत्तर समय सीमा में भेजने के लिए अपर कलेक्टर श्री के. आर. बड़ोले को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश सावले को सहायक नोडल अधिकारी एवं कार्यालयीन व्यवस्था के लिए अधीक्षक श्री प्रफुल्ल शुक्ला को दायित्व सौंपा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!