ताज़ा ख़बरें

फुटबॉल प्रतियोगिता में यूनाइटेड एफसी ने जीता खंडवा सुपर कप।

खास खबर

फुटबॉल प्रतियोगिता में यूनाइटेड एफसी ने जीता खंडवा सुपर कप।

महापौर ने विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित।

खंडवा। स्वर्गीय धन्नालाल यादव की स्मृति में आदर्श फुटबॉल क्लब द्वारा सिंगर तलाई जनता स्कूल के पास ग्राउंड पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में ‘खंडवा सुपर कप’ के फाइनल में खंडवा यूनाइटेड एफसी ने डार्क टाइटन्स को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव एवं अतिथि दीपेश राठौर ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने कहा कि फुटबॉल एक प्राचीन खेल है जिसके खेलने से शरीर तंदुरुस्त और स्वस्थ रहता है, अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज आवश्यकता है कि युवाओं ने खेल में भी रुचि रखना चाहिए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया अभियान चला रखा है, जिससे बडी संख्या में युवा खेल के प्रति जोड़ रहे हैं, फुटबॉल प्रतियोगिता के सभी आयोजन कर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई शुभकामनाएं। सुनील जैन ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के श्याम यादव, सोनू इंगले, नीलेश निदाने, आशीष राजपूत, हर्ष गंगराड़े, नरेंद्र यादव और राकेश बिनवानी का विशेष योगदान रहा। समापन कार्यक्रम में महापुरुष अमृता यादव के साथ ही परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, स्नेहा पाराशर, प्रियांशु चौरे, राजेश यादव, विक्की बावरे, सोमनाथ काले, वेद प्रकाश मालाकार भी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!