ताज़ा ख़बरें

हरदोई – मानवता की मिशाल स्वास्थ्य विभाग के कर्मी नागेंद्र कुमार तिवारी ने बचाई गरीब महिला की जान

कछौना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं नागेंद्र तिवारी जी

मानवता की मिसाल: स्वास्थ्य कर्मी नागेंद्र तिवारी ने बचाई गरीब महिला की जान

.

#हरदोई: कछौना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मी नागेंद्र तिवारी ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार रूबी (उम्र 28 वर्ष) निवासी कछौना, अत्यंत गरीब परिवार से हैं। भाई भी विकलांग है, जिसका लीवर खराब है। उधर रूबी के शरीर में खून मात्र दो ग्राम रह गया था। स्थिति नाजुक होने पर पीएचसी कछौना में भर्ती किया गया था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य कर्मी नागेंद्र तिवारी ने बिना किसी संकोच के रक्तदान किया और समाजसेवी रोहित यादव तथा कासन अली से भी अपील कर रक्तदान करवाया और तीनों के प्रयासों से लड़की रूबी की जान बच जाए। यह पहली बार नहीं है जब नागेंद्र तिवारी ने मानवता की सेवा की हो। कुछ दिन पूर्व अस्पताल में एक गरीब व्यक्ति की मौत हो जाने पर उसके परिजन शव को अपने घर बिहार तक ले जाने में असमर्थ थे। इस पर नागेंद्र तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सेवा और सहयोग भाव से शव को उसके घर बिहार तक भिजवाया, जिससे मृतक के परिजनों को बड़ी राहत मिली।

उनकी इस संवेदनशील पहल की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है। लोग उन्हें “मानवता के सच्चे प्रहरी” के रूप में सम्मानित कर रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!