
अहमदाबाद मे पीछि परिवर्तन कार्यक्रम में खंडवा में जन्मे संबुध्द सागर जी महाराज के परिजनों का हुआ सम्मान।

खंडवा।। खंडवा सर्व समाज एवं जैन समाज के लिए गौरव की बात है कि श्रीमती उषा राजेंद्र जैन के पुत्र ने जैन शिक्षा प्राप्त करते हुए वर्षों पूर्व मुनि दीक्षा प्राप्त की। खंडवा में जन्मे खंडवा के गौरव मुनि 108 संबुद्ध सागर महाराज पूरे देश में घूम कर अपने आत्म कल्याण के साथ जैन धर्म की प्रभावना कर रहे हैं। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि जैन आचार्य एवं मुनियों द्वारा चातुर्मास के पश्चात एक भव्य पीछी परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित होता है। सोमवार को अहमदाबाद मैं देश के महान संत आचार्य सुनील सागर जी महाराज के चातुर्मास में ६४ संतों का पीछी परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर खंडवा के गौरव मुनि १०८ संबुद्ध सागर महाराज के गृहस्थ जीवन के पिता राजेंद्र जैन माता श्री मति उषा जैन बहन श्री मति वर्षा पहाड़िया और छोटा भाई अमित जैन ने आचार्य सुनील सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज सचिव सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर अहमदाबाद जैन समाज द्वारा पूरे परिवार का स्वागत किया गया। एवं आचार्य श्री ने परिवार को पीछि भेंट की। इस अवसर पर चातुर्मास समिति अध्यक्ष राजेश शाह ने कहा की धन्य हे खंडवा की भूमि जहां मुनि श्री संबुध्द सागर महाराज ने जन्म लिया धन्य है वह माता-पिता वो कुल जहाँ एक संत साधु का जन्म होता है पूरा वंश ही नहीं आने वाली पीढ़ीया नगर सब तर जाता है।











