मध्यप्रदेश

बाहर गेहूं बिखेरा; मिलकर लौटे तो जीतू ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगी भोपाल

बाहर गेहूं बिखेरा; मिलकर लौटे तो जीतू ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगी भोपाल

 त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

शिवराज के घर अनाज की बोरी लेकर पहुंचे पटवारी:किसानों ने बंगले के

किसानों को जब शिवराज के घर के अंदर नहीं जाने दिया तो प्रदर्शनकारियों ने शिवराज के घर के सामने सड़क पर ही गेहूं की बोरी उलट दी और वहीं रोड पर बैठ गए।

भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास के सामने किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी अपने साथ गेहूं की बोरी लेकर पहुंचे।

शिवराज के घर के बाहर पहुंचे पटवारी और किसानों को जब अंदर नहीं जाने दिया तो प्रदर्शनकारियों ने शिवराज के घर के सामने सड़क पर ही गेहूं की बोरी उलट दी और वहीं रोड पर बैठ गए। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो हल्की झड़प की स्थिति बन गई।

दरअसल, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के साथ करीब डेढ़ दर्जन किसान आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की और भावांतर योजना, प्याज, धान सहित तमाम फसलों के सही दाम न मिलने को लेकर चर्चा की।

देखिए किसानों और कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें…

करीब डेढ़ दर्जन किसान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पटवारी से चर्चा की।
करीब डेढ़ दर्जन किसान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पटवारी से चर्चा की।
जीतू पटवारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ पैदल निकले।
पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके।
पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके।
पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बंगले के बाहर हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।
जीतू पटवारी ने अनाज की बोरी अपने कंधे पर रखी।
जीतू पटवारी ने अनाज की बोरी अपने कंधे पर रखी।
जीतू पटवारी को खुद शिवराज सिंह चौहान अपने बंगले के अंदर लेकर गए।
जीतू पटवारी को खुद शिवराज सिंह चौहान अपने बंगले के अंदर लेकर गए।
शिवराज के बंगले के अंदर भी बोरी लेकर गए जीतू पटवारी।
शिवराज के बंगले के अंदर भी बोरी लेकर गए जीतू पटवारी।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाहर जमा कांग्रेसी और किसान।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाहर जमा कांग्रेसी और किसान।
शिवराज के घर के सामने सड़क पर ही गेहूं की बोरी उलट दी।

पीसीसी दफ्तर में चर्चा की, फिर पैदल मोर्चा निकाला चर्चा के बाद जीतू पटवारी ने कहा- भावांतर योजना के जरिए पहले शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को ठगा था। अब एक बार फिर मध्यप्रदेश की सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर तत्काल कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने उनके बंगले पर जाएंगे।

रेड क्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश जीतू पटवारी, किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शिवराज सिंह चौहान के बंगले की ओर रवाना हो गए। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, उन्होंने रेड क्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने।

पुलिस ने कई बार सड़कों पर वाहन खड़े कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जीतू पटवारी बार-बार पुलिस को चकमा देकर आगे बढ़ते रहे। करीब पांच बार पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे शिवराज के घर तक पहुंच गए।

झड़प के दौरान बोरी फटी, अनाज सड़क पर बिखर गया वहां पहुंचने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने जीतू पटवारी सहित चार-पांच नेताओं को घर के अंदर बुलाया और उनसे कुछ देर चर्चा की। इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बंगले के अंदर जाने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ता कंधों पर अनाज की बोरियां रखे हुए थे।

पुलिस ने जब उन्हें रोका तो हल्की झड़प की स्थिति बन गई। इस दौरान एक बोरी फट गई और अनाज सड़क पर बिखर गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान के घर के सामने ही सड़क पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!