भीमगढ़मध्यप्रदेशसिवनी

भीमगढ़ के समाजसेवी मोहम्मद जावेद रज़ा बने मानवाधिकार परिषद के जिला संगठन सचिव

सिवनी जिले के भीमगढ़ क्षेत्र के युवा समाजसेवी मोहम्मद जावेद रज़ा को मानवाधिकार परिषद में जिला संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मानवाधिकार परिषद देश में मानव अधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक प्रमुख संस्था है, जो समाज में न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करती है। जावेद रज़ा लंबे समय से क्षेत्र में गरीबों और वंचितों की मदद के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं।

अपनी नियुक्ति पर मोहम्मद जावेद रज़ा ने आदरणीय बील द्विवेदी सर, जिला अध्यक्ष राशिद खान (मंडला) सहित मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!