
रिपोर्टर = भव्य जैन
झाबुआ, 02 मार्च 2026। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर कार्यालय परिसरों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन आयोजित किया जाता है।
इसी क्रम में 01 मार्च 2026 को रविवार अवकाश होने के कारण आज 02 मार्च 2026 को कलेक्टर कार्यालय परिसर झाबुआ में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मां त्रिपुरा ऑफ नर्सिंग कॉलेज झाबुआ की छात्राओं के बैण्ड दल द्वारा वाद्ययंत्रों की मधुर संगति के साथ राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहना के साथ सुना।
कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जनवरी माह के “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” के रूप में कृतिम गर्भाधान उपकेन्द्र मकोडिया विकास खंड थांदला के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी श्री शुभम भगत एवं सचिव ग्राम पंचायत मूलथानीय जनपद पेटलवाद के श्री लक्ष्मीनारायण पटीदार को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कार्यनिष्ठा, समयबद्धता एवं ईमानदारी का प्रतीक है तथा अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
फरवरी माह में श्री शुभम भगत द्वारा आकांक्षी ब्लॉक में एफएमडी टीकाकरण में टारगेट 3416 के विरुद्ध उपलब्धि 3636 का 106% उपलब्धि हासिल की गई। इसके साथ अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्धता एवं सभी कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से किया गया।
इसी प्रकार श्री लक्ष्मीनारायण पटीदार द्वारा फरवरी माह में समग्र EKYC-93%, पेंशन EKYC-100%, पेंशन जीवन प्रमाण पत्र-100%, मनरेगा Job Card EKYC-93%, PM आवास पंजीयन -100%, स्वीकृत निर्माण कार्य समस्त 100% पूर्ण CC जारी। इसके साथ अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्धता एवं सभी कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से किया गया, जिसके लिए उन्हें “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” से सम्मानित किया गया।
दोनों सम्मानित कर्मचारियों ने कलेक्टर नेहा मीना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है तथा वे भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री वैशाली सोलंकी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











